EMPLOYEEBILITY MODULE (SELF MANAGEMENT) IN HINDI CLASS 9TH UNIT 2

 रोज़गारयोग्यता कौशल – ( आत्म प्रबंधन )

आत्म प्रबंधन का अर्थ 

अपने भाव, समय, कार्य और मानसिक स्थिति को नियंत्रण में रखना ही सेल्फ मैनेजमेंट कहलाता है।

यह व्यक्ति को जिम्मेदार, अनुशासित और सकारात्मक बनाता है।


2. आत्म प्रबंधन के सकारात्मक परिणाम (Positive Results of Self Management)

कार्य में सफलता और समय का सही प्रबंधन।

तनाव और चिंता कम होना।

आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ना।

बेहतर संबंध और टीम वर्क में सुधार।


3. आत्म पबंधन क्वेश्चन कौशलस्किल के घटक (Factors of Self Management Skills)

1. सकारात्मक सोच (Positive Thinking) – नकारात्मक विचारों को बदलकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना।

2. स्वयं पर नियंत्रण (Self-Control) – भावनाओं और व्यवहार को नियंत्रित करना।

3. संतुलन बनाए रखना (Balance) – कार्य, अध्ययन और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन।

4. सकारात्मक आदतें (Positive Habits) – नियमित दिनचर्या, स्वस्थ आहार, व्यायाम।


4. आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक कारक (Factors Helping in Building Self Confidence)

सामाजिक (Social) – मित्र और परिवार का सहयोग।

सांस्कृतिक (Cultural) – अपने सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश की समझ।

शारीरिक (Physical) – स्वस्थ शरीर और स्वच्छता।


5. सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के सुझाव (Tips for Building Self Confidence)

नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाना।

सकारात्मक सोच अपनाना।

छोटी–छोटी चीज़ों में खुश रहना।

स्वच्छ और स्मार्ट रहना।

सकारात्मक लोगों के साथ बातचीत करना।

अपनी क्षमताओं को पहचानना और उनका अभ्यास करना।


6. अन्य महत्वपूर्ण बातें (Other Important Points)


सेल्फ मैनेजमेंट केवल खुद के लिए नहीं, बल्कि दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने में भी मदद करता है।

नियमित दिनचर्या और लक्ष्य निर्धारण व्यक्ति को अनुशासित बनाते हैं।

खुशी छोटे–छोटे अनुभवों में ढूँढना आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।


❓ प्रश्न–उत्तर


प्र.1 सेल्फ मैनेजमेंट का अर्थ क्या है?

👉 अपने भाव, कार्य और मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखना।


प्र.2 सेल्फ मैनेजमेंट के सकारात्मक परिणाम क्या हैं?

👉 सफलता, आत्मविश्वास, बेहतर संबंध और तनाव कम होना।


प्र.3 सेल्फ मैनेजमेंट स्किल्स के मुख्य घटक क्या हैं?

👉 सकारात्मक सोच, स्वयं पर नियंत्रण, संतुलन बनाए रखना, सकारात्मक आदतें।


प्र.4 आत्मविश्वास बढ़ाने में कौन–से कारक मदद करते हैं?

👉 सामाजिक, सांस्कृतिक और शारीरिक कारक।


प्र.5 सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के सुझाव लिखिए।

👉 नकारात्मक विचारों से छुटकारा, सकारात्मक सोच, छोटी-छोटी चीज़ों में खुश रहना, स्वच्छ और स्मार्ट रहना, सकारात्मक लोगों से बात करना।



Comments

Popular posts from this blog

CLASS 9TH - BEAUTY AND WELLNESS -CAREER OPPORTUNITIES IN THE BEAUTY & WELLNESS SECTOR UNIT 1 SESSION 1

Class 10 EMPLOYABILITY SKILLS – IMPORTANT QUESTION ANSWERS

CLASS 12 POLITICAL SCIENCE IMPORTANT QUESTION 2025- 26 (HINDI MEDIUM)