दो ध्रुवीयता का अंत (CHAPTER 2). POLITICAL SCIENCE 12TH
POLITICAL SCIENCE 12TH दो ध्रुवीयता का अंत (CHAPTER 2) बर्लिन की दीवार - दुसरे विश्व युद्ध के बाद तथा शीत युद्ध के दौरान विश्व दो भागों में बट चुका था ।बर्लिन की दीवार का बनाना शीतयुद्ध का सबसे बड़ा प्रतीक था - बर्लिन की दीवार का निर्माण सन 1961 मे हुआ । - बर्लिन की दीवार की लम्बाई 150 किलोमीटर थी । - बर्लिन की दीवार को 9 नवंबरब 1989 को जनता के द्वारा तोड़ दिया गया ।इसके बाद जर्मनी का एकीकरण हो गया - 25 दिसम्बर 1991 को सोवियत संघ का विघटन हो गया । सोवियत संघ के पतन के साथ साथ ही दो ध्रुवीयता का अंत हो गया । क्योंकि सोवियत संघ अलग अलग राज्यो मे बट चुका था । - ऐसे मे एक मात्र महाशक्ति अमेरीका ही रह गया । सोवियत संघ का जन्म, व्यवस्था ( प्रणाली ) - 1917 की रूसी बोल्शेविक क्रांति के बाद समाजवादी सोवियत गणराज्य संघ ( U . S . S . R . ) अस्तित्व में आया । ...