CLASS 12 POLITICAL SCIENCE IMPORTANT QUESTION 2025- 26 (HINDI MEDIUM)

 

🔴 MOST REPEATED QUESTIONS WITH ANSWERS

LAST 10 YEARS  


1. प्रश्न:-   शीत युद्ध क्या था?

उत्तर:-   शीत युद्ध अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हुआ वैचारिक और राजनीतिक संघर्ष था जिसमें प्रत्यक्ष युद्ध नहीं हुआ।


2. प्रश्न:-   द्विध्रुवीय विश्व से क्या तात्पर्य है?

उत्तर:-   जब विश्व की शक्ति दो महाशक्तियों में बँटी हो, उसे द्विध्रुवीय विश्व कहते हैं।


3. प्रश्न: वैश्वीकरण का अर्थ क्या है?

उत्तर: देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों के बढ़ने की प्रक्रिया को वैश्वीकरण कहते हैं।


4. प्रश्न:-   ASEAN की स्थापना कब हुई?

उत्तर:-   ASEAN की स्थापना 1967 में हुई।


5. प्रश्न: भारत का पहला आम चुनाव कब हुआ?

उत्तर: भारत का पहला आम चुनाव 1951–52 में हुआ।


6. प्रश्न:-   चुनाव आयोग का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर:-   स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना।


7. प्रश्न:-   शीत युद्ध की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:-  1. प्रत्यक्ष युद्ध नहीं हुआ

2. हथियारों की होड़ चली


8. प्रश्न:-   वैश्वीकरण के दो आर्थिक प्रभाव लिखिए।

उत्तर:-  1. विदेशी निवेश बढ़ा

2. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि हुई


9. प्रश्न:-   गुटनिरपेक्ष आंदोलन का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:-   किसी भी सैन्य गुट में शामिल हुए बिना स्वतंत्र विदेश नीति अपनाना


10. प्रश्न:-   पंचायती राज व्यवस्था के दो उद्देश्य लिखिए।

उत्तर:-  1. स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र

2. जनभागीदारी बढ़ाना


11.-   प्रश्न: लोकतंत्र की दो चुनौतियाँ लिखिए।

उत्तर:-  1. भ्रष्टाचार

2. सामाजिक असमानता


12.-   प्रश्न: शॉक थेरेपी से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:-   शॉक थेरेपी सोवियत संघ में अपनाई गई अचानक आर्थिक सुधार नीति थी।

इसका उद्देश्य बाजार अर्थव्यवस्था लागू करना था, पर इससे बेरोजगारी, गरीबी और असमानता बढ़ी।


13.-   प्रश्न: गुटनिरपेक्ष आंदोलन का महत्व लिखिए।

उत्तर:-  1. नवस्वतंत्र देशों को मंच मिला

2. विश्व शांति को बढ़ावा

3. औपनिवेशिकता का विरोध

4. स्वतंत्र विदेश नीति को बल मिला


14. प्रश्न: - 1975 के आपातकाल के कोई चार प्रभाव लिखिए।

उत्तर:-   1. नागरिक अधिकार निलंबित

2. प्रेस पर सेंसरशिप

3. राजनीतिक विरोध दबा

4. लोकतंत्र कमजोर हुआ


15. प्रश्न:-   गठबंधन राजनीति के लाभ लिखिए।

उत्तर:-  1. व्यापक प्रतिनिधित्व

2. क्षेत्रीय दलों की भागीदारी

3. लोकतंत्र मजबूत

4. सत्ता का विकेंद्रीकरण


16.-   प्रश्न: सोवियत संघ के विघटन के कारणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर:-  1991 में सोवियत संघ का विघटन हुआ।

मुख्य कारण:

1. कमजोर अर्थव्यवस्था

2. केंद्रीकृत शासन

3. लोकतंत्र की कमी

4. राष्ट्रीयताओं की समस्या

5. शॉक थेरेपी की असफलता

6. जनता का असंतोष


17. प्रश्न:-   शॉक थेरेपी क्या थी? इसके परिणाम लिखिए।

उत्तर:-  शॉक थेरेपी सोवियत संघ में अपनाई गई अचानक आर्थिक सुधार नीति थी।

परिणाम:

1. बेरोजगारी बढ़ी

2. गरीबी में वृद्धि

3. सामाजिक असमानता

4. सरकारी नियंत्रण कम

5. निजीकरण बढ़ा

6. जीवन स्तर गिरा


18. प्रश्न:-   शीत युद्ध की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर:-   1. अमेरिका–USSR के बीच संघर्ष

2. प्रत्यक्ष युद्ध नहीं

3. सैन्य गुटों का निर्माण

4. हथियारों की होड़

5. वैचारिक संघर्ष

6. परमाणु युद्ध का भय


19. प्रश्न:-   संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता क्यों है?

उत्तर:-  1. संरचना पुरानी है

2. वीटो शक्ति का दुरुपयोग

3. विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व नहीं

4. शक्ति संतुलन बदला है

5. निर्णय प्रक्रिया अलोकतांत्रिक

6. UN को प्रभावी बनाने हेतु सुधार जरूरी


20. प्रश्न:-   वैश्वीकरण के आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रभाव लिखिए।

उत्तर:-  

आर्थिक:

1. विदेशी निवेश

2. बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ

राजनीतिक:

3. राज्यों की स्वायत्तता कम

4. अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का प्रभाव

सांस्कृतिक:

5. पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव

6. स्थानीय संस्कृति पर दबाव


21. प्रश्न:-   भारत में कांग्रेस प्रणाली के प्रभुत्व के कारण लिखिए।

उत्तर:-  1. स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका

2. मजबूत नेतृत्व

3. संगठित पार्टी

4. कमजोर विपक्ष

5. जनसमर्थन

6. लोकतांत्रिक मूल्य


22. प्रश्न:-   भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर:-  1. भ्रष्टाचार

2. गरीबी

3. जातिवाद

4. सांप्रदायिकता

5. अशिक्षा

6. राजनीति का अपराधीकरण


23. प्रश्न:-   गठबंधन राजनीति के लाभ और हानियाँ लिखिए।

उत्तर:-

लाभ:

1. व्यापक प्रतिनिधित्व

2. क्षेत्रीय भागीदारी

3. लोकतंत्र मजबूत

हानियाँ:

4. सरकार अस्थिर

5. निर्णय में देरी

6. दबाव की राजनीति


24. प्रश्न:-   गुटनिरपेक्ष आंदोलन की प्रासंगिकता आज भी क्यों बनी हुई है?

उत्तर:-  गुटनिरपेक्ष आंदोलन शीत युद्ध के समय शुरू हुआ था, पर आज भी इसकी प्रासंगिकता है।

कारण:

1. सैन्य गुटों से स्वतंत्रता

2. विकासशील देशों की एकजुटता

3. विश्व शांति को बढ़ावा

4. साम्राज्यवाद का विरोध

5. स्वतंत्र विदेश नीति

6. बहुध्रुवीय विश्व में संतुलन


25. प्रश्न:-   एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर:-  1. एक ही महाशक्ति का प्रभुत्व (USA)

2. सैन्य और आर्थिक शक्ति में असमानता

3. अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर प्रभाव

4. कमजोर देशों पर दबाव

5. वैश्विक निर्णयों में एकतरफापन

6. सीमित बहुपक्षीय सहयोग


26. प्रश्न:-   यूरोपीय संघ को एक प्रभावशाली क्षेत्रीय संगठन क्यों माना जाता है?

उत्तर:-  1. आर्थिक शक्ति और साझा बाजार

2. साझा मुद्रा (यूरो)

3. संयुक्त विदेश और सुरक्षा नीति

4. मजबूत राजनीतिक संस्थाएँ

5. मानवाधिकारों पर जोर

6. वैश्विक निर्णयों में प्रभाव


27. प्रश्न:-   ASEAN की भूमिका और उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:-  1. क्षेत्रीय शांति बनाए रखना

2. आर्थिक सहयोग बढ़ाना

3. आपसी विवादों का समाधान

4. व्यापार और विकास

5. सांस्कृतिक सहयोग

6. बाहरी शक्तियों के प्रभाव को सीमित करना


28. प्रश्न:-   भारत की विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।

उत्तर:-  1. गुटनिरपेक्षता

2. पंचशील सिद्धांत

3. शांतिपूर्ण सहअस्तित्व

4. संप्रभुता का सम्मान

5. वैश्विक शांति

6. अंतरराष्ट्रीय सहयोग


29. प्रश्न:-   भारत-चीन संबंधों में तनाव के प्रमुख कारण लिखिए।

उत्तर:-  1. सीमा विवाद

2. 1962 का युद्ध

3. तिब्बत मुद्दा

4. आर्थिक प्रतिस्पर्धा

5. क्षेत्रीय प्रभुत्व

6. विश्वास की कमी


30. प्रश्न:-  भारत-पाकिस्तान संबंधों की समस्याओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर:-  1. कश्मीर विवाद

2. आतंकवाद

3. युद्धों का इतिहास

4. राजनीतिक अस्थिरता

5. आपसी अविश्वास

6. परमाणु हथियारों की होड़


31. प्रश्न:-   भारत में नियोजित विकास की नीति के उद्देश्य क्या थे?

उत्तर:-  1. आर्थिक विकास

2. गरीबी उन्मूलन

3. आत्मनिर्भरता

4. सामाजिक न्याय

5. औद्योगीकरण

6. संतुलित क्षेत्रीय विकास


32. प्रश्न: योजना आयोग की भूमिका और उपलब्धियाँ लिखिए।

उत्तर:-  1. पंचवर्षीय योजनाएँ बनाना

2. संसाधनों का वितरण

3. विकास रणनीति

4. राज्यों को मार्गदर्शन

5. औद्योगिक विकास

6. सामाजिक क्षेत्र में सुधार


33. प्रश्न:-   हरित क्रांति भारत के लिए क्यों आवश्यक थी?

उत्तर:-  1. खाद्यान्न संकट

2. जनसंख्या वृद्धि

3. आयात पर निर्भरता

4. कृषि उत्पादकता कम

5. आत्मनिर्भरता की आवश्यकता

6. ग्रामीण विकास


34. प्रश्न:-   मंडल आयोग की सिफारिशों के प्रभाव लिखिए।

उत्तर:-  1. OBC को 27% आरक्षण

2. सामाजिक न्याय

3. राजनीतिक चेतना

4. जाति आधारित राजनीति

5. विरोध और समर्थन

6. लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ी


35. प्रश्न:-   क्षेत्रीय दलों के उदय के कारण और प्रभाव लिखिए।

उत्तर:-  1. क्षेत्रीय असमानता

2. स्थानीय मुद्दे

3. कांग्रेस का पतन

4. गठबंधन सरकारें

5. संघवाद मजबूत

6. राष्ट्रीय राजनीति में विविधता 


36. प्रश्न:-   सामाजिक आंदोलनों ने भारतीय लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया?

उत्तर:-  1. जनसमस्याएँ उठाईं

2. सरकार पर दबाव

3. पर्यावरण संरक्षण

4. मानवाधिकार

5. जनभागीदारी

6. लोकतांत्रिक चेतना





Comments

Popular posts from this blog

CLASS 9TH - BEAUTY AND WELLNESS -CAREER OPPORTUNITIES IN THE BEAUTY & WELLNESS SECTOR UNIT 1 SESSION 1

Class 10 EMPLOYABILITY SKILLS – IMPORTANT QUESTION ANSWERS